आज परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज (प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार) ने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विनय निगम जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
श्री विनय निगम जी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे तथा अस्पताल में उपचाराधीन थे। आज घर लौटने पर महाराज जी ने स्नेहपूर्वक उनसे भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
#Haridwar #VinayNigam #BJP #SwamiRupendraPrakashJi #Ashirwad #HaridwarNews #FacebookPost 18 April