आज श्रीमती अनीता शर्मा जी (पूर्व महापौर, ऋषिकेश) की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने नवदंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीर्थ सिंह रावत जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी, महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास जी महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों से आत्मीय भेंट एवं सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ। साथ ही प्रदेश के विकास, सामाजिक सरोकारों एवं वर्तमान राजनीतिक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
#महामंडलेश्वरस्वामीरूपेंद्रप्रकाश 20 April